Friday, November 13, 2026
HomeIndiaJammu Kashmir के राजौरी में सेना ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम,...

Jammu Kashmir के राजौरी में सेना ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, 2 आतंकवादियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

राजौरी/जम्मू, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया. ये आतंकवादी भारी हथियारों से लैस थे. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात नौशेरा के लाम सेक्टर में जवानों को सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह की हरकत का पता चला, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई.

2 आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में खुफिया एजेंसियों और पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर 8 और 9 सितंबर की दरमियानी रात को लाम में घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया. उन्होंने बताया, ”दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है और 2 एके-47 और एक पिस्तौल सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. तलाशी अभियान जारी है.”

सेना का तलाशी अभियान जारी

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सेना के जवानों ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी और पूरी रात कड़ी निगरानी की और सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया. उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image