Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsJodhpur Accident: जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मिनी टैंपो की...

Jodhpur Accident: जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मिनी टैंपो की भिड़ंत, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

Jodhpur Accident: जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक भीषण हादसे में श्रद्धालुओं से भरे टैंपो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 6 लोगों की मौत और 14 घायल हुए। हादसा खारी बेरी गांव के पास हुआ।

Jodhpur Accident: जोधपुर जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसा जोधपुर जैसलमेर नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को ले जा रहे टैंपो को टक्कर मार दी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी की 3 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. बाकी 3 अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घायलों का इलाज एमडीएम अस्पताल में चल रहा है.

टैंपो और अनाज से भरे ट्रक में भिड़ंत

पुलिस के अनुसार रविवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग के जोधपुर-बालेसर खंड पर श्रद्धालुओं को ले जा रहा टैंपो अनाज की बोरियों से भरे ट्रक से टकरा गया. दुर्घटना खारी बेरी गांव के पास हुई. बालेसर के थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा इलाके से लगभग 20 तीर्थयात्रियों को लेकर रामदेवरा जा रहे टैंपो को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी.

हादसे में 6 लोगों की मौत

थाना प्रभारी ने बताया कि 6 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 3 महिलाएं और 3 अन्य शामिल हैं. उनके शव बालेसर अस्पताल की मौर्चरी में रखवा दिए गए हैं. 14 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.’ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताई संवेदना

हादसे पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दुख जताते हुए सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-‘गुजरात से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे 5 श्रद्धालुओं की जोधपुर-जैसलमेर हाइवे पर बालेसर के निकट हुए सड़क हादसे में मृत्यु दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

ये भी पढ़ें: ‘मुझे गंदी गालियां दी गई, मारने के लिए चप्पल उठाई गई’, रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, बोलीं- किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image