Saturday, October 31, 2026
HomeIndiaDelhi Blast: अनंतनाग में काउंटर इंटेलिजेंस ने की छापेमारी, हरियाणा की महिला...

Delhi Blast: अनंतनाग में काउंटर इंटेलिजेंस ने की छापेमारी, हरियाणा की महिला डॉक्टर को किया गिरफ्तार

Delhi Red Fort Blast: ‘सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल’ की जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है। जम्मू-कश्मीर की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) टीम ने रविवार को अनंतनाग जिले में एक घर पर छापेमारी की। जांच के दौरान पता चला कि हरियाणा की एक महिला चिकित्सक प्रियंका शर्मा को हिरासत में ले लिया गया।

Delhi Red Fort Blast: ‘काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर’ (CIK) ने ‘सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल’ मामले में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक चिकित्सक के घर पर रविवार को छापेमारी की. सीआईके के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान सीआईके कर्मियों को पता चला कि हरियाणा की एक महिला चिकित्सक घर में किरायेदार के रूप में रह रही थी. महिला डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है.

डॉक्टर की प्रियंका शर्मा के रूप में हुई पहचान

महिला डॉक्टर की पहचान प्रियंका शर्मा के रूप में हुई है. जो हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है. वह अक्टूबर 2023 से घर में किराए पर रह रही हैं और GMC अनंतनाग में डॉक्टर के रूप में कार्यरत थी. सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान किए गए फोन कॉल ट्रेस में उनका नाम सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है. सीआईके ने घर से एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया जिसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी.

यूपी में 200 कश्मीरी मूल के छात्र जांच के दायरे में

यूपी में भी इस मॉड्यूल को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। राज्य में करीब 200 कश्मीरी मूल के मेडिकल छात्र और डॉक्टर जांच के दायरे में आए हैं. एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) यूपी के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से संपर्क बनाए हुए है, जहां कश्मीर के छात्र अध्ययन कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन सभी की गतिविधियों और बैकग्राउंड की गहन जांच कर रही हैं, ताकि किसी भी संभावित नेटवर्क या संदेहास्पद गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

ये भी पढ़ें: Jodhpur Accident: जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मिनी टैंपो की भिड़ंत, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image