Monday, May 25, 2026
HomeIndiaझुंझुनूं के बेटे ने बंगाल में रचा इतिहास: पूर्व IPS डॉ. राजेश...

झुंझुनूं के बेटे ने बंगाल में रचा इतिहास: पूर्व IPS डॉ. राजेश सुरोलिया बने विधायक, जगद्दल में TMC को दी करारी मात!

झुंझुनूं के लाल और पूर्व IPS डॉ. राजेश कुमार सुरोलिया ने बंगाल की जगतदल सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। टीएमसी के सोमनाथ श्याम को 20,000 वोटों से हराकर उन्होंने न केवल हैट्रिक रोकी, बल्कि वर्दी से विधानसभा तक का सफल सफर तय किया।

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों में राजस्थान की मिट्टी का गौरव सात समंदर पार चमक रहा है। झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ के रहने वाले और पूर्व जांबाज IPS अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सुरोलिया ने बंगाल की जगद्दल विधानसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने न केवल अपनी सियासी पारी की धमाकेदार शुरुआत की, बल्कि टीएमसी के अभेद्य किले को भी ध्वस्त कर दिया है।

TMC की हैट्रिक का सपना टूटा, 20 हजार वोटों से दर्ज की जीत

डॉ. राजेश कुमार ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर नेता सोमनाथ श्याम को करीब 20,000 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी है। गौरतलब है कि जगद्दल सीट पर पिछले दो चुनावों से लगातार टीएमसी का कब्जा था। सोमनाथ श्याम यहां हैट्रिक बनाने के इरादे से मैदान में थे, लेकिन डॉ. सुरोलिया की रणनीति और लोकप्रियता के आगे टीएमसी का ‘खेला’ फेल हो गया।

यह खबर भी पढ़ें:-बगाल में ये 5 मारवाड़ी बने विधायक, राठौड़ की रणनीति ने ममता को हराया, शेखावत ने जितवाई 26 सीटें!

वर्दी से विधानसभा तक: रिटायरमेंट के 3 महीने बाद बने विधायक

मुकुंदगढ़ की गलियों में पले-बढ़े डॉ. राजेश कुमार सुरोलिया 1990 बैच के IPS अधिकारी रहे हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल कैडर मिला था और वे अपनी सेवा के दौरान कोलकाता के पुलिस कमिश्नर जैसे अति-महत्वपूर्ण पद पर भी तैनात रहे। जनवरी 2026 में रिटायर होने के महज 3 महीने बाद ही उन्होंने चुनावी मैदान में उतरकर बड़ी जीत हासिल की है। उनके पास पुलिस सेवा का लंबा अनुभव है, जो अब बंगाल की जनता की सेवा में काम आएगा।

सियासत से पुराना नाता: परिवार की तीसरी पीढ़ी ने लहराया परचम

डॉ. सुरोलिया के लिए राजनीति नई जरूर है, लेकिन उनका परिवार दशकों से जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा कर रहा है। वे अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं जिन्हें जनता ने चुना है।

  • परदादा: केदारमल सुरोलिया, मुकुंदगढ़ नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन रहे।
  • पिता: श्यामसुंदर सुरोलिया भी मुकुंदगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Manvendra Singh जसोल की जान को खतरा! शादी के विवाद के बाद ‘रेकी’ से मचा हड़कंप, ADG दिनेश MN तक पहुंचा मामला

झुंझुनूं से उमड़ा समर्थकों का सैलाब

डॉ. राजेश की जीत में उनके पैतृक जिले झुंझुनूं का भी बड़ा योगदान रहा। चुनाव प्रचार के दौरान मुकुंदगढ़ और झुंझुनूं से बड़ी संख्या में उनके परिवार के सदस्य और प्रशंसक जगतदल पहुंचे थे। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही अब झुंझुनूं के इस बेटे की जीत का जश्न राजस्थान से लेकर कोलकाता तक मनाया जा रहा है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular