Tuesday, May 5, 2026
HomeIndiaपश्चिम बंगाल में नई सरकार को लेकर कवायद तेज, इस तारीख को...

पश्चिम बंगाल में नई सरकार को लेकर कवायद तेज, इस तारीख को होगा शपथ ग्रहण

West Bengal New Government Formation: पश्चिम बंगाल में BJP की जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है और शपथ ग्रहण 10 मई से पहले हो सकता है। 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के कारण तारीख अहम मानी जा रही है।

West Bengal New Government Formation: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे सामने आने के बाद नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है. बताया जा रहा है नई सरकार का शपथ ग्रहण 10 मई से पहले हो सकता है. दरअसल 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती होने के कारण इस तारीख को बहुत खास माना जा रहा है.

दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) बंगाल में सरकार गठन की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में एक बड़ी बैठक करेगी. यह अहम बैठक आज देर रात या कल आयोजित की जा सकती है.

कौन-कौन होगा शामिल ?

इस बैठक में शुभेंदु अधिकारी, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब देब और अमित मालवीय शामिल होंगे. ये सभी नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मिलकर संभावित मंत्रिमंडल, सरकार गठन और राज्य की आगे की राजनीतिक रणनीति पर विस्तृत चर्चा करेंगे. बताया जा रहा है कि

पश्चिम बंगाल में BJP ने रचा इतिहास

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल में 206 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया और 15 साल से सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सत्ता से बाहर होना पड़ा. यहां तक की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी भवानीपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा.

कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

अब सभी की नजर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री पद की कमान किसे सौंपी जाएगी और नई सरकार किस तरह से राज्य में अपनी प्राथमिकताएं तय करेगी. इस तरह पश्चिम बंगाल में यह सत्ता परिवर्तन सिर्फ राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि एक नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बूंदी में आवारा कुत्तों के हमले में 9 साल की बच्ची की मौत, पीड़ित परिवार से मिले ओम बिरला, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner