Tuesday, June 30, 2026
HomeLatest Newsझुंझुनू में स्कूल वैन में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से...

झुंझुनू में स्कूल वैन में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से 10 बच्चों की बची जान

झुंझुनू के सिंघाना में स्कूली बच्चों से भरी चलती वैन में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ से 8-10 बच्चों की जान बच गई। दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन वैन पूरी तरह जल गई।

झुंझुनू। राजस्थान के झुंझुनू जिले के सिंघाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक चलती वैन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। वैन में 8 से 10 छोटे बच्चे सवार थे। चालक की तत्परता और सूझबूझ के चलते सभी बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, वैन कॉपर क्षेत्र से सिंघाना स्थित एक निजी प्ले स्कूल के बच्चों को लेकर आ रही थी। कंचनिया की ढाणी के पास पहुंचते ही वैन के गियर के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वैन धू-धू कर जलने लगी।

वैन चालक कैलाश चंद ने बताया कि जैसे ही आग लगी, उन्होंने तुरंत वाहन रोका और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और पूरी वैन आग का गोला बन गई। घटना की सूचना मिलते ही खेतड़ी और एचसीएल की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ।

फायरमैन महेश चंद ने बताया कि उच्च अधिकारियों से सूचना मिलने के बाद दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन वाहन पूरी तरह जल चुका था। सभी बच्चों को पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में सिंघाना नगरपालिका में दमकल वाहन की व्यवस्था नहीं होने को लेकर नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीण रामावतार सैनी ने कहा कि सिंघाना बड़ा कस्बा होने के बावजूद यहां स्थायी दमकल वाहन उपलब्ध नहीं है, जबकि क्षेत्र में समय-समय पर आगजनी की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने क्षेत्र में स्थायी फायर स्टेशन और दमकल वाहन की मांग की है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image