Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsJharkhand Floor Test : हेमंत सोरेन सरकार ने हासिल किया विश्वास मत,पक्ष...

Jharkhand Floor Test : हेमंत सोरेन सरकार ने हासिल किया विश्वास मत,पक्ष में पड़े 45 वोट

रांची, झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नीत सरकार ने सोमवार को विधानसभा से विपक्ष के बहिर्गमन के बीच विश्वास मत हासिल किया. राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में 45 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया.निर्दलीय सदस्य सरयू राय ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया.बता दें कि हेमंत सोरेन ने अपने पूर्ववर्ती चंपई सोरेन के पद से हटने के एक दिन बाद, 4 जुलाई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था. 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने से कुछ समय पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 76 विधायक हैं. हेमंत सोरेन ने 3 जुलाई को सरकार बनाने का दावा पेश किया था,जिसके बाद सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने राज्यपाल को 44 विधायकों की समर्थन सूची सौंपी थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image