Friday, May 22, 2026
HomeBiharBihar Lightning Death : पिछले 24 घंटे में बिहार में वज्रपात से...

Bihar Lightning Death : पिछले 24 घंटे में बिहार में वज्रपात से 12 लोगों की मौत,CM नीतीश कुमार ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

पटना, बिहार के 7 जिलों में पिछले 24 के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर 12 लोगों की मौत हो गई है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुई इन मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं.

मुआवजे का किया ऐलान

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा रविवार को जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर जमुई और कैमूर में 3-3, रोहतास में 2, सारण, सहरसा, भोजपुर और गोपालगंज में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई है.नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को आज ही 4-4 लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए हैं.

CM नीतीश कुमार ने लोगों से की ये अपील

मुख्यमंत्री ने अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी तरह से सतर्कता बरतें, वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें, खराब मौसम के दौरान घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular