Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsJapan Flood: जापान के क्यूशू द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़...

Japan Flood: जापान के क्यूशू द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ एवं भूस्खलन, कई लोग लापता, बुलेट ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित

Japan Flood: जापान के दक्षिणी क्यूशू द्वीप पर मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बन गई है। कई लोग लापता हैं और कई घायल हुए हैं। कागोशिमा प्रांत में एक व्यक्ति लापता और चार घायल बताए गए हैं, जबकि कुमामोतो में मौसम विभाग ने उच्चतम स्तर की चेतावनी जारी की है।

Japan Flood: जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू में पिछले सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जिनमें कई लोग लापता हो गए और कई घायल हुए हैं. बारिश ने ‘बॉन’ बौद्ध अवकाश सप्ताह के दौरान यात्रा को भी प्रभावित किया है.

क्यूशू के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश

बीते सप्ताह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद कागोशिमा प्रांत में एक व्यक्ति लापता है और चार लोग घायल हुए हैं. क्षेत्र में बनी कम दबाव की प्रणाली की वजह से क्यूशू के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश हुई. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सोमवार तड़के कुमामोतो में उच्चतम स्तर की चेतावनी जारी की और अग्निशमन और आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कुमामोतो और अन्य छह प्रांतों में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.

फुकुओका प्रांत में नदियां उफान पर, कई लोग लापता

कुमामोतो में 3 लोगों का परिवार भूस्खलन की चपेट में आ गया. परिवार के दो सदस्यों को जीवित निकाल लिया गया, जबकि तीसरा अब भी लापता है. प्रांत के अन्य हिस्सों में दो और लोग लापता हैं. कुमामोतो और नजदीकी फुकुओका प्रांत में उफनती नदियों में बह जाने के बाद कई अन्य लोगों के लापता होने की खबर है.

बुलेट ट्रेन और अन्य सेवाएं प्रभावित

टेलीविजन फुटेज में कीचड़युक्त पानी में बहते पेड़ और घुटनों तक पानी में चलते लोग दिखाई दिए. भारी बारिश के कारण क्यूशू में कागोशिमा से हकाता को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेन सेवाएं और स्थानीय रेल सेवाएं सोमवार सुबह निलंबित कर दी गईं. क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के अनुसार, कुमामोटो में करीब 6,000 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है.

ये भी पढ़ें: Asim Munir on Kashmir: असीम मुनीर ने कश्मीर को फिर बताया पाकिस्तान के गले की नस, डेढ़ महीने में दूसरी बार अमेरिका यात्रा पर पहुंचे

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image