Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsTrump Tariff : रूस से तेल खरीदने के चलते भारत के बाद...

Trump Tariff : रूस से तेल खरीदने के चलते भारत के बाद चीन पर फूटेगा टैरिफ बम, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर चीन पर शुल्क लगाने का कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ अमेरिका के रिश्ते जटिल हैं। वहीं, अमेरिका ने भारत पर रूसी तेल खरीदने के कारण कुल 50% शुल्क लगाया है, जिसे भारत ने अनुचित और अविवेकपूर्ण बताया है। अतिरिक्त शुल्क 27 अगस्त से लागू होगा।

Trump Tariff : न्यूयॉर्क। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस (Vice President J.D. Vance) ने कहा है कि उनके देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने रूस से तेल खरीदने को लेकर चीन पर शुल्क लगाने के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं किया है क्योंकि चीन के साथ अमेरिका के संबंध ऐसी कई चीजों को प्रभावित करते हैं जिनका रूसी स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है। वेंस ने ‘फॉक्स न्यूज संडे’ से कहा, ‘राष्ट्रपति ने कहा है कि वह इस बारे में सोच रहे हैं लेकिन उन्होंने अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया है।’

क्या अमेरिका चीन पर भी भारत की शुल्क लगायेगा?

वेंस से पूछा गया था कि ट्रंप भारत जैसे देशों पर रूसी तेल खरीदने के लिए भारी शुल्क लगा रहे हैं तो क्या अमेरिका चीन पर भी इसी तरह के शुल्क लगाएगा क्योंकि चीन भी रूस से तेल खरीदता है। वेंस ने कहा, जाहिर है कि चीन का मुद्दा थोड़ा अधिक जटिल है क्योंकि चीन के साथ हमारे रिश्ते कई ऐसी अन्य चीजों को प्रभावित करते हैं जिनका रूसी स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि ट्रंप ‘अपने विकल्पों की समीक्षा कर रहे हैं और निश्चित रूप से वह उचित समय पर इस पर निर्णय लेंगे’। अमेरिका ने शुरुआत में भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया था। इसके बाद ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद के लिए दिल्ली पर पिछले सप्ताह 25 प्रतिशत का और शुल्क लगा दिया जिससे भारत पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया जो दुनिया में किसी भी देश पर अमेरिका द्वारा लगाए गए सबसे अधिक शुल्कों में से एक है। अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क 27 अगस्त से लागू होगा। भारत ने इस कदम को ‘अनुचित और अविवेकपूर्ण’ बताया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular