Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsJammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा, सीआरपीएफ का वाहन...

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा, सीआरपीएफ का वाहन नाले में गिरा, 3 जवानों की मौत, 15 घायल

Udhampur Accident: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को एक वाहन के सड़क से फिसल कर नाले में गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 3 जवानों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. 5 की हालत गंभीर, अधिकारियों ने बताया यह हादसा कडवा इलाके में सुबह करीब 10.30 बजे हुआ जब जवान बसंतगढ़ से एक अभियान से एक बंकर वाहन में सवार होकर लौट रहे थे.

वाहन CRPF की 187 बटालियन का था. जिसमें 23 जवान सवार थे. 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए. उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुख जताया और अधिकारियों को घायल जवानों को उत्कृष्ट उपचार मुहैया कराने और हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया.

उपराज्यपाल ने हादसे पर जताया दुख

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हम राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. वरिष्ठ अधिकारियों को उत्कृष्ट उपचार मुहैया कराने और हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया है.’

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रेस्क्यू को लेकर दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा-‘कंडवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में CRPF के एक वाहन के साथ हुई सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर व्यथित हूं. वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे. मैंने अभी-अभी डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रख रही हैं और मुझे जानकारी दे रही हैं. बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय लोग स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आए हैं. हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है.’

ये भी पढ़ें: PM Modi On Trump Tariff: ट्रंप टैरिफ पर पहली बार बोले पीएम मोदी, कहा-‘किसानों का हित सर्वोपरि, इसके लिए व्यक्तिगत तौर पर कीमत चुकाने को तैयार हूं’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image