Friday, October 30, 2026
HomeIndiaPM Modi On Trump Tariff: ट्रंप टैरिफ पर पहली बार बोले पीएम...

PM Modi On Trump Tariff: ट्रंप टैरिफ पर पहली बार बोले पीएम मोदी, कहा-‘किसानों का हित सर्वोपरि, इसके लिए व्यक्तिगत तौर पर कीमत चुकाने को तैयार हूं’

PM Modi On Trump Tariff: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा, "किसानों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है, और यदि इसके लिए मुझे व्यक्तिगत रूप से कीमत चुकानी पड़ी, तो मैं इसके लिए तैयार हूं।"

PM Modi On Trump Tariff: पीएम मोदी ने शुक्रवार को प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन की जन्मशती के उपलक्ष्य में आयोजित 3 दिवसीय वैश्विक सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के नाम का जिक्र किए बिना बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि भारत अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा और इसके लिए वह कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं.

‘मैं व्यक्तिगत तौर पर कीमत चुकाने को तैयार’

पीएम मोदी ने इशारों इशारों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जवाब दिया, उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए किसानों का हित सर्वोपरि है. भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा. मेरा मानना है कि मुझे व्यक्तिगत रूप से इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी और मैं इसके लिए तैयार हूं.’

ट्रंप ने भारत पर लगाया है 50 प्रतिशत टैरिफ

उनकी यह टिप्पणी अमेरिका द्वारा कृषि उत्पादों सहित भारतीय वस्तुओं पर शुल्क (टैरिफ) को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की पृष्ठभूमि में आई है. दरअसल अमेरिका भारत के एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर में अपनी शर्तों के साथ एंट्री चाहता है, लेकिन कई दौरों की मीटिंग के बाद भी भारत इस को लेकर तैयार नहीं हुआ है.

पीएम मोदी ने स्वामीनाथन के सम्मान में डाक टिकट किया जारी

मोदी ने महान वैज्ञानिक स्वामीनाथन के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया. स्वामीनाथन एक प्रसिद्ध भारतीय आनुवंशिकीविद् और कृषि वैज्ञानिक थे, जिन्हें 1960 के दशक में उच्च उपज वाली गेहूं की किस्मों और आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रस्तुत करके भारतीय कृषि के क्षेत्र में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है. उन्हें भारत में हरित क्रांति का जनक कहा जाता है. उनके कार्यों ने भारत में खाद्य उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की और किसानों के बीच गरीबी को कम किया. स्वामीनाथन का जन्म 7 अगस्त, 1925 को तमिलनाडु के कुंभकोणम में हुआ था और 28 सितंबर, 2023 को 98 वर्ष की उम्र में चेन्नई में उनका निधन हो गया.

ये भी पढ़ें: Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना, 9 सितंबर को होगा मतदान

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image