Thursday, April 30, 2026
HomeLatest Newsजेजेएम घोटाले मामले में गिरफ्तार पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल की आज कोर्ट...

जेजेएम घोटाले मामले में गिरफ्तार पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल की आज कोर्ट में पेशी, ACB ने कल दिल्ली से किया था गिरफ्तार

Jal Jeevan Mission Scam: जल जीवन मिशन घोटाले में फरार पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल को ACB ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया और जयपुर लाया गया। आज उनको अदालत में पेश किया जाएगा।

Jal Jeevan Mission Scam: जल जीवन मिशन घोटाले में फरार चल रहे पूर्व IAS ऑफिसर सुबोध अग्रवाल को ACB ने गुरुवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. बाद में उन्हें जयपुर लाया गया. जयपुर की एक अदालत ने लंबे समय से फरार चल रहे सुबोध अग्रवाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था.

अब तक 10 लोगों को किया जा चुकी गिरफ्तार

एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया, ‘जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. चार और गिरफ्तारियां लंबित थीं, जिनमें से एक आरोपी पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है.’

क्या है पूरा मामला ?

गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गणपति ट्यूबवेल्स और श्याम ट्यूबवेल्स नामक कंपनियों ने निविदा प्रक्रिया में फर्जी प्रमाण पत्र जमा किए और संबंधित अधिकारियों ने जानकारी होने के बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं की. निविदा प्रक्रिया में एक विशेष शर्त से कंपनियों की पहचान उजागर हुई, जो अनुचित थी. एसीबी ने अग्रवाल समेत 4 आरोपियों के खिलाफ स्थायी वारंट प्राप्त किए हैं और अब उनकी गाड़ियों की नीलामी की जाएगी और संपत्तियों को जब्त किया जाएगा. महानिदेशक ने बताया कि उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा.

फरवरी में एसीबी 15 ठिकानों पर की थी छापेमारी

बता दें कि एसीबी ने इस साल 17 फरवरी को JJM घोटाला मामले में राजस्थान के 5 शहरों सहित झारखंड, बिहार और दिल्ली के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर राज्य सरकार में जलदाय विभाग के 9 अधिकारियों को गिरफ्तार किया था. तत्कालीन कांग्रेस सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था लेकिन वह फिलहाल जमानत पर हैं।

ये भी पढ़ें: ‘होर्मुज पर टोल वसूलने पर डोनाल्ड ट्रंप ने जताई नाराजगी, बोले-‘तेल आपूर्ति जल्द सामान्य होगी, चाहे ईरान के साथ या उसके बिना’


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner