Thursday, May 21, 2026
HomeLatest Newsपत्नी ने 1 लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, धार...

पत्नी ने 1 लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, धार में कारोबारी की हत्या का पुलिस ने खोला राज

Dhar Wife Killed Husband: मध्य प्रदेश के धार में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और लूट की झूठी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। प्रियंका पुरोहित ने अज्ञात बदमाशों पर हत्या और लूट का आरोप लगाया, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई और पुलिस ने मामला उजागर कर दिया।

Dhar Wife Killed Husband: मध्य प्रदेश के धार में एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है. जहां पत्नि ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. इस जघन्य हत्याकांड ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिला दी. इतना ही नहीं पत्नी ने अपनी करतूत को छिपाने के लिए लूट के बाद हत्या की झूठी कहानी भी रच डाली और पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई ताकि किसी को शक न हो. हालांकि पुलिस को इस झूठ से पर्दा उठाने में ज्यादा देर नहीं लगी. पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

कैसे रची लूट और हत्या की झूठी कहानी ?

धार जिले के गोंदीखेड़ा में रहने वाली प्रियंका पुरोहित ने 7 अप्रैल 2026 को पति देवकृष्ण की हत्या का मामला दर्ज कराया. प्रियंका ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में घुसकर लूट का वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान उन्होंने कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या कर दी और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए. हालांकि पुलिस को इस कहानी की सच्चाई भांपने में ज्यादा समय नहीं लगा.

पत्नी ने खुद कबूल किया जुर्म

पुलिस ने जांच शुरू की और जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी सच्चाई सामने आते चली गई. बार-बार बयान बदलने के कारण प्रियंका पर पुलिस का शक गहरा होता चला गया. पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वो गहने भी मिल गए जिन्हें लूटने का दावा किया गया था. साथ ही पुलिस को कुछ ऐसे सबूत भी मिले जिसके पुलिस को असली हत्यारे तक पहुंचने में काफी मदद की. सबूतों से पता चल गया कि हत्यारा कोई जानने वाला ही है. इसके बाद जब पुलिस ने प्रियंका से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई उगल दी.

क्यों रची हत्या की साजिश ?

प्रियंका ने बताया कि उसका राजगढ़ के रहने वाले कमलेश पुरोहित से अफेयर चल रहा था. दोनों साथ रहना चाहते थे. ऐसे में दोनों ने मिलकर पति देवकृष्ण की हत्या की साजिश रच डाली. कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र को 1 लाख में देवकृष्ण की हत्या की सुपारी दी. योजना के अनुसार सुरेंद्र देवकृष्ण के घर पहुंचा और उसकी सोते में ही हत्या कर दी. हत्या के बाद सामान बिखेरकर लूट की झूठी कहानी रची गई, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके. पुलिस ने प्रियंका उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है. और फरार सुरेश की तलाश में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: जेजेएम घोटाले मामले में गिरफ्तार पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल की आज कोर्ट में पेशी, ACB ने कल दिल्ली से किया था गिरफ्तार


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular