Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsJaisalmer में सरकारी कर्मचारी पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार,...

Jaisalmer में सरकारी कर्मचारी पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री का रह चुका है निजी सहायक

Jaisalmer Pakistani Spy Arrested: राजस्थान के जैसलमेर में सरकारी कर्मचारी शकूर खान को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खुफिया सूचना के आधार पर उसे बुधवार रात हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला है कि वह कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद का निजी सहायक रह चुका है।

Pakistan Spy Arrest Jaisalmer: पुलिस ने जैसलमेर जिले में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में राज्य सरकार के एक कर्मचारी और कांग्रेस नेता के पूर्व निजी सहायक को हिरासत में लिया है. एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर खुफिया विभाग की टीम ने बुधवार रात को जैसलमेर में शकूर खान को हिरासत में लिया.

कांग्रेस सरकार में मंत्री का निजी सहायक रह चुका शकूर

जांच में सामने आया है कि शकूर खान पहले कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे सालेह मोहम्मद के निजी सहायक के तौर पर काम कर चुका है. वह दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं.

शकूर खान से जयपुर में होगी पूछताछ

अधिकारी ने बताया, ‘शकूर खान के बारे में सूचना मिली थी कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर सकता है. सूचना के आधार पर उस पर निगरानी रखी जा रही थी और उसे कल रात हिरासत में लिया गया.’ जैसलमेर में आरोपी से संयुक्त पूछताछ की गई. टीम खान को लेकर आज जयपुर के लिए रवाना हुई. ‘जयपुर में आज केंद्रीय एजेंसियों द्वारा खान से पूछताछ की जाएगी.’ शकूर खान जिला रोजगार कार्यालय में बाबू है. अधिकारी ने बताया कि उसके फोन नंबरों में कुछ संदिग्ध पाकिस्तानी नंबर मिले हैं.

इसे भी पढ़ें: Google ने आधिकारिक ऑनलाइन गूगल स्टोर के जरिये भारत में पिक्सल उपकरणों की सीधी बिक्री की शुरू

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image