Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessGoogle ने आधिकारिक ऑनलाइन गूगल स्टोर के जरिये भारत में पिक्सल उपकरणों...

Google ने आधिकारिक ऑनलाइन गूगल स्टोर के जरिये भारत में पिक्सल उपकरणों की सीधी बिक्री की शुरू

Google ने भारत में अपने आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से पिक्सल डिवाइसों की सीधी बिक्री शुरू कर दी है। अब उपभोक्ता स्मार्टफोन, घड़ियां और बड्स सीधे खरीद सकेंगे।

Google ने भारत में आधिकारिक ऑनलाइन गूगल स्टोर के माध्यम से अपने पिक्सल उपकरणों (डिवाइस) की सीधी बिक्री गुरुवार को शुरू कर दी. इससे उपभोक्ता पहली बार सीधे स्मार्टफोन, घड़ियां, बड्स और अन्य सामान खरीद सकेंगे. कंपनी बयान के अनुसार, यह गूगल की मौजूदा ऑनलाइन और ऑफलाइन खुदरा बिक्री को और मजबूत करेगा.

गूगल इंडिया के उपकरण एवं सेवाओं के प्रबंध निदेशक मितुल शाह ने बताया कि भारत में गूगल स्टोर से सीधे ऑनलाइन खरीदारी शुरू करने का मुख्य वजह गतिशील एवं विकसित भारतीय स्मार्टफोन बाजार है. उन्होंने कहा,’ भारत में गूगल स्टोर से सीधे ऑनलाइन खरीदारी हमारी पहले से ही मजबूत खुदरा उपस्थिति को और बेहतर बनाती है. ऑनलाइन और भौतिक स्टोर दोनों में, साथ ही हमारे साझेदारों के साथ. इसका उद्देश्य विकल्प प्रदान करना है. हम सभी मोर्चों पर निवेश करना जारी रखेंगे, खुदरा उपलब्धता बढ़ाने, ग्राहक सहायता को मजबूत करने और आकर्षक किफायती विकल्प सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे.’

शाह ने हालांकि यह नहीं बताया कि गूगल भारत में अपने खुद के स्टोर कब खोलेगा. उन्होंने कहा, ‘भारत, पिक्सेल के लिए रणनीतिक रूप से प्रमुख बाजार बना हुआ है. कृत्रिम मेधा (AI) संचालित उपकरणों से भारतीयों को सशक्त बनाने की केंद्रित रणनीति के साथ हम पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं.’

इसे भी पढ़ें: PM Modi Sikkim visit cancelled: खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का सिक्किम दौरा रद्द, डिजिटल माध्यम से राज्य के स्थापना दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image