Friday, May 15, 2026
HomeLatest NewsPM Modi Sikkim visit cancelled: खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का...

PM Modi Sikkim visit cancelled: खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का सिक्किम दौरा रद्द, डिजिटल माध्यम से राज्य के स्थापना दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिक्किम दौरा गुरुवार को रद्द हो गया। वह सिक्किम स्थापना दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में गंगटोक नहीं पहुंच सके और बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य को संबोधित किया। समारोह में पीएम मोदी को स्मारक सिक्का, स्मारिका और डाक टिकट जारी करना था।

PM Modi Sikkim visit cancelled: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खराब मौसम के कारण सिक्किम की स्थापना के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को गंगटोक नहीं जा पाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिक्किम के लोगों को संबोधित कर रहे हैं.

खराब मौसम के कारण सिक्किम दौरा रद्द

अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित यात्रा खराब मौसम के कारण रद्द हो गई है. इस कार्यक्रम में, राज्य के रूप में सिक्किम के गठन के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री एक स्मारक सिक्का, एक स्मारिका और डाक टिकट जारी करने वाले वाले थे.

कई विकास परियोजनाओं का करना था उद्घाटन और शिलान्यास

इसके साथ ही पीए मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करने वाले थे, जिनमें नामची में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाला 500 बिस्तरों वाला जिला अस्पताल, ग्यालशिंग जिले के पेलिंग में सांगाचोलिंग में एक यात्री रोपवे और गंगटोक में अटल अमृत उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक प्रतिमा शामिल है.

इसे भी पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट में कप्तानी को लेकर रवींद्र जडेजा का बड़ा बयान, धोनी को लेकर बताई बड़ी बात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular