Thursday, April 16, 2026
HomeLatest NewsJaipur Accident News: तेज रफ्तार कार ने सब्जी वाले को मारी जोरदार...

Jaipur Accident News: तेज रफ्तार कार ने सब्जी वाले को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही मौत, गाड़ी में बैठी सवारी बोलती रही धीरे चलो

Jaipur Accident News: जयपुर के बजाज नगर इलाके में तेज रफ्तार टैक्सी कार ने सब्जी बेचने वाले महेश सैनी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन बाइक भी चपेट में आईं। थाना प्रभारी पूनम चौधरी के अनुसार चालक को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Jaipur Accident News: बजाज नगर थाना इलाके में तेज रफ्तार कार ने लोडिंग गाड़ी में सब्जी बेचने वाले युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बार कार चालक ने तीन अन्य बाइकों को भी चपेट में ले लिया। टैक्सी कार की टक्कर से सब्जी बेचने वाला युवक उछलकर दूर जा गिरा और सड़क पर गिरते ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने टैक्सी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

सब्जी की दुकान लगाता था मृतक

थानाधिकारी पूनम चौधरी ने बताया की टैक्सी कार की चपेट में आने से महुवा मण्डावर निवासी महेश सैनी (50) की मौत हो गई। मृतक बजाज नगर में किराए से रहता था और महावीर नगर में रोड किनारे लोडिंग वाहन में सब्जी की दुकान लगाता था। रोज की तरफ महेश सैनी ने सब्जी की दुकान लगा रखी थी। गुरुवार शाम करीब 4 बजे गोपालपुरा की ओर से दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन की ओर जा रही ट्रैक्सी नंबर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और लोडिग सब्जी की दुकान को टक्कर मारते हुए अन्य तीन बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

90 किमी की रफ्तार से दौड़ाई कार

सूचना मिलने के तुरंत बाद थानाधिकारी पूनम चौधरी मय जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंची और घायल दुकानदार महेश सैनी को जयपुरिया अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि टैक्सी कार चालक 90 किलोमीटर की रफ्तार से कार चला रहा था। इस दौरान कार में मौजूद सवारियों ने उसे कार धीरे चलाने की सलाह दी थी। पुलिस ने टैक्सी कार चालक जसवीर सिंह (28) गिरधारीपुरा वैशाली नगर निवासी को हिरासत में ले लिया है।

टैक्सी में बैठी सवारी को चोट आई

पुलिस ने बताया घटना स्थल पर पहुंचने पर टैक्सी कार में दो बुजुर्ग सवारी बैठी मिली, जिनके मामूली चोट आई। मध्य प्रदेश की रहने वाली सवारियों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम उनकी ट्रेन थी। उन्होंने वैशाली नगर से दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के लिए ट्रैक्सी बुक की थी। रास्ते में कई बार ड्राइवर को कार धीरे चलाने की सलाह दी थी।

ये भी पढ़ें: Jaipur Crime News: सिलीगुड़ी से दबोचे 10—10 हजार के दो इनामी बदमाश, फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों से की करोड़ों रुपये की ठगी

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular