Wednesday, June 10, 2026
HomeLatest Newsखोह नागोरियान अग्निकांड में बड़ा एक्शन, थानाधिकारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित, एडिशनल...

खोह नागोरियान अग्निकांड में बड़ा एक्शन, थानाधिकारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित, एडिशनल कमिश्नर करेंगे जांच

Jaipur के खोह नागोरियान अग्निकांड में 8 लोगों की मौत के बाद पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी ओमप्रकाश मातवा समेत 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मामले की जांच के लिए डॉ. अजय सिंहh की निगरानी में विशेष जांच टीम गठित की गई है।

Jaipur News: खोह नागोरियान क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की जान चली गई. जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने मामले को गंभीरता से लेते बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने लापरवाही बरतने के आरोप में थानाधिकारी समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने साफ किया है कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

8 पुलिसकर्मी निलंबित

कार्रवाई के तहत खोह नागोरियान थानाधिकारी ओमप्रकाश मातवा को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा हेड कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल रामावतार, दिनेश, आसिफ, हरेन्द्र और अशोक को भी सस्पेंड किया गया है. वहीं घटना के तुरंत बाद डीसीपी रंजीता शर्मा ने मामले में ASI अमर सिंह और हेड कांस्टेबल पप्पू राम को निलंबित कर दिया.

दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी’

पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी व्यक्ति या अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने शहर भर में अवैध विस्फोटक सामग्री और पटाखों के भंडारण तथा संग्रहण के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं.

एडिशनल कमिश्नर को जांच सौंपी

मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय सिंह के सुपरविजन में एक विशेष जांच टीम का गठन किया है. यह टीम पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी.

निगरानी और कानून व्यवस्था की भी होगी पड़ताल

बताया जा रहा है कि घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच के साथ-साथ इलाके की कानून-व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यदि समय रहते अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाती तो इस तरह की गंभीर घटना को रोका जा सकता था.

गौरतलब है कि खोह नागोरियान क्षेत्र में हुए अग्निकांड ने प्रशासनिक व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब पुलिस विभाग इस मामले में जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें: TMC में बड़ा सियासी संकट! बगावत करने वाले 19 सांसदों की लिस्ट आई सामने, शत्रुघ्न सिन्हा और यूसुफ पठान के नाम शामिल


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image