जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय स्थित अभय कमांड कंट्रोल सेंटर का दौरा कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कंट्रोल सेंटर में आने वाली अपराध संबंधी सूचनाओं और उन पर की जाने वाली त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया को समझा.
मुख्य सचिव ने कंट्रोल सेंटर पर आने वाले फोन कॉल्स पर किस प्रकार प्रतिक्रिया दी जाती है और शिकायत मिलने के बाद पुलिस की कार्रवाई कितनी तेजी से होती इसकी समीक्षा की. इसके साथ ही उन्होंने प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए. दौरे के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह भास्कर ए. सावंत और पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव शर्मा भी मौजूद रहे.

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कंट्रोल सेंटर की कार्यप्रणाली को गंभीरता से परखा और अधिकारियों को आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए सिस्टम को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में तकनीक का बेहतर उपयोग और त्वरित प्रतिक्रिया बेहद जरूरी है.
दौरे के दौरान अधिकारियों ने मुख्य सचिव को विभिन्न मॉनिटरिंग स्क्रीन, कॉल रिस्पॉन्स सिस्टम और पुलिस समन्वय व्यवस्था का लाइव प्रदर्शन भी दिखाया। प्रशासनिक स्तर पर इस निरीक्षण को कानून व्यवस्था और पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Tata Tiago Facelift नये लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, पेट्रोल के साथ CNG और EV ऑप्शन, जानें कीमत



