Thursday, May 21, 2026
HomeLatest Newsजयपुर में NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल...

जयपुर में NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

Congress Protest Jaipur: राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा हालात बिगड़ने पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

Congress Protest Jaipur: जयपुर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुख्यालय के घेराव की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हो गई. कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने पर लगे. हालात बिगड़ते देख पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा.

गोविंद डोटासरा ने की प्रदर्शन की अगुवाई

कांग्रेस का यह मार्च प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से शुरू हुआ. प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कर रहे थे. उनके साथ नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की

हाथों में झंडे और बैनर लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. मार्च को शहीद स्मारक होते हुए भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक पहुंचना था, लेकिन रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई.

गोविंद डोटासरा ने कही ये बात

पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने कहा-‘2024 में राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि NEET का पेपर चोरी हो रहा है और लाखों लोगों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, आप चर्चा करा लीजिए. इन्होंने चर्चा नहीं कराई क्योंकि धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में बैठे हुए लोग चोर थे. यह स्पष्ट हो गया है और अब इस्तीफा लेकर रहेंगे.”

टीकाराम जूली ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, “भाजपा तानाशाही कर रही है, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी उसपर कुछ नहीं बोल रहे हैं. यहां के शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि कोई बड़ी बात नहीं है. 100 के आसपास पेपर लीक हो चुके हैं. भाजपा के पदाधिकारी इसमें शामिल पाए गए हैं. ये लोग पेपर लीक माफियाओं को बचाने का काम कर रहे हैं.’

ये भी पढ़ें: अब ऐसे प्लेऑफ में पहुंचेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, यहां जानें पूरा गणित


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular