Thursday, May 21, 2026
HomeLatest Newsअब ऐसे प्लेऑफ में पहुंचेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, यहां जानें पूरा गणित

अब ऐसे प्लेऑफ में पहुंचेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, यहां जानें पूरा गणित

IPL 2026 KKR Playoff Chances: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जरूर जिंदा रखी हैं, लेकिन टीम की राह अब भी बेहद कठिन बनी हुई है। 13 अंकों के साथ KKR फिलहाल छठे स्थान पर पहुंच गई है और अब उसे सिर्फ अपनी जीत ही नहीं, बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

IPL 2026 KKR Playoff Chances : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा. बारिश से प्रभावित इस ‘करो या मरो’ मुकाबले में केकेआर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन ही बना सकी. केकेआर के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और मुंबई के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना पाए.

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने टीम की पारी संभाल ली. दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 48 गेंदों में 64 रन की अहम साझेदारी हुई. मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रन की तेज पारी खेली। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत केकेआर ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

KKR के फिलहाल कितने अंक ?

इस जीत के साथ KKR अंक तालिका में 8वें स्थान से छठे स्थान पर पहुंच गई है. टीम के अब 13 अंक हो गए हैं और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बनी हुई हैं, हालांकि स्थिति अब भी काफी मुश्किल है. हालांकि मुंबई की हार के बावजूद कोर्बिन बॉश ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने बल्लेबाजी में नाबाद 32 रन बनाए और गेंदबाजी में 30 रन देकर 3 विकेट झटके. इसके अलावा उन्होंने फील्डिंग में भी बेहतरीन योगदान दिया.

कोलकाता कैसे पहुंचेगी प्लेऑफ में ?

अब केकेआर को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा. टीम को उम्मीद होगी कि पंचाब किंग्स अपना अगला मुकाबला हार जाए. इसके अलावा रविवार को होने वाले राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले पर भी उसकी नजर रहेगी. अगर राजस्थान जीत जाती है तो उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी और केकेआर की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर का अंतिम लीग मैच सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाएगा.

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर तीखी बहस, जानें पूरा मामला ?


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular