Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsJaipur: स्टंटबाजी का शौक युवती को पड़ा महंगा, पुलिस ने काट दिया...

Jaipur: स्टंटबाजी का शौक युवती को पड़ा महंगा, पुलिस ने काट दिया भारी भरकम चालान, देखें Video

Jaipur News: जयपुर में बाइक पर स्टंटबाजी करना एक युवती को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने पहचान कर उसका मोटा चालान काटा और सख्त चेतावनी दी।

Jaipur News: जयपुर की सड़कों पर बाइक से स्टंट करना युवती को महंगा पड़ गया. दरअसल युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसमें युवती तेज रफ्तार बाइक पर दोनों हाथ छोड़कर स्टंट करती नजर आ रही. जिस पर संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने न सिर्फ युवती की पता लगाया बल्कि उसका भारी भरकम चालान भी काट दिया. खास बात यह है कि पुलिस ने इसी से जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है.

पुलिस ने कार्रवाई का वीडियो किया शेयर

जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने इस कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है. जिसमें बिफोर और ऑफ्टर वीडियो दिखाया गया है. साथ ही यह मैसेज देने की कोशिश की है कि यदि आप भी इस तरह स्टंट दिखाते हैं तो ऐसी कार्रवाई आपके खिलाफ भी हो सकती है. वीडियो में एक तरफ आप युवती को स्टंट दिखाते हुए साफ देख सकते हैं. दूसरी तरफ चालान बनाने की कार्रवाई को दिखाया गया है. युवती को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत दी गई है. पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़कों पर स्टंटबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

आमजन से की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने से लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई तक की जाएगी. यह मामला एक चेतावनी है कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता भारी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर पार, 2022 के बाद सबसे बड़ा उछाल


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular