IPL 2026, RR vs DC: आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल आमने सामने होंगे. यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी और मिचेल स्टार्क पर रहेंगी. देखने वाली बात होगी की शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव स्टार्क का कैसे सामना करते हैं.
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 9 में से 6 मैच जीते हैं और अंकतालिका में वह चौथे नंबर पर है. अगर राजस्थान इस मैच में जीत हासिल करती है तो वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ की दावेदारी को बरकरार रखने के लिए इस मैच में जीत जरूरी है. दिल्ली ने 8 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं और अंकतालिका में 7वें नंबर पर है.
क्या कहता है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में खेले गए मैचों में दोनों ही टीमों ने 15-15 मैच में जीत हासिल की है. पिछली बार जब दोनों टीमें आमने सामने हुई थी तो जीत हार का फैसला सुपर ओवर से हुआ था. ऐसे में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
कैसा रहेगा मौसम
पिंकसिटी जयपुर में होने वाले इस मैच में मौसम एकदम साफ रहने वाला है. दिन के समय तेज गर्मी और शाम के समय हवा चल सकती है.
राजस्थान संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि विश्नोई/ यशराज पुंजा, इंपैक्ट प्लेयर : शुभम दुबे/तुषार पांडे
दिल्ली संभावित प्लेइंग 11
साहिल परख, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल(विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स,डेविड मिलर , अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, दुश्मंथा चमीरा, टी नटराजन. इंपैक्ट प्लेयर : विप्रज निगम/ आकिब नबी
मैच का समय : शाम 7.30 बजे शुरू होगा.



