Thursday, June 11, 2026
HomeLatest Newsअमेरिका में महंगाई तीन साल के शिखर पर, ट्रंप बोले- मुझे महंगाई...

अमेरिका में महंगाई तीन साल के शिखर पर, ट्रंप बोले- मुझे महंगाई पसंद है, बयान से चुनावी माहौल में मचा नया बवाल

अमेरिका में गैस की बढ़ती कीमतों के कारण मई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.2% पर पहुंच गई, जो तीन वर्षों का उच्चतम स्तर है। बढ़ती महंगाई ने फेडरल रिजर्व और ट्रंप प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महंगाई को लेकर आश्चर्यजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने अब “महंगाई को पसंद करना सीख लिया है।”

America Inflation Rate 4.2 Percent : वॉशिंगटन। अमेरिका में गैस की बढ़ती कीमतों का असर अब महंगाई पर साफ दिखाई देने लगा है। मई महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़कर तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, जिससे फेडरल रिजर्व की चिंताएं बढ़ गई हैं और मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के सामने नई राजनीतिक चुनौती खड़ी हो गई है।

खुदरा महंगाई सालाना आधार पर 4.2 प्रतिशत दर्ज की गई

अमेरिकी श्रम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में खुदरा महंगाई सालाना आधार पर 4.2 प्रतिशत दर्ज की गई, जो अप्रैल में 3.8 प्रतिशत थी। यह लगातार तीसरा महीना है जब महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है। वहीं मासिक आधार पर भी कीमतों में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो उपभोक्ताओं पर बढ़ते आर्थिक दबाव को दर्शाती है। मासिक आधार पर, पिछले महीने कीमतों में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि अप्रैल में 0.6 प्रतिशत और मार्च में 0.9 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। महंगाई अब फेडरल रिजर्व के दो प्रतिशत के लक्ष्य से काफी ऊपर है।

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्होंने महंगाई को लेकर चिंता करना छोड़ दिया है और उसे ‘‘पसंद’’ करना सीख लिया है। खुदरा महंगाई के 4.2 प्रतिशत बढ़ने संबंधी खबरों पर सवाल किए जाने पर राष्ट्रपति ने इस पर आश्चर्यजनक रूप से आशावादी रुख अपनाया। ट्रंप ने पहले की तरह न इस बार इसे डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा शुरू किया गया ‘‘ छल’’ करार दिया और न ही यह दावा किया कि वे जीवन-यापन की लागत कम कर रहे हैं। इसके बजाय, ट्रंप ने सरकार के उन आंकड़ों की सराहना की जिसमें महंगाई के अप्रैल 2023 के बाद के उच्च स्तर पर पहुंचने की बात कही गई है।

ट्रंप ने कहा, आप जानते हैं कि मुझे वास्तव में क्या पसंद है? मुझे महंगाई पसंद है। यह एक अनपेक्षित टिप्पणी है क्योंकि नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले मतदाताओं ने अर्थव्यवस्था को अपनी प्रमुख चिंता बताया है और इस मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप को कम अंक दिए हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप के इस बयान का वीडियो कुछ ही मिनट के भीतर सोशल मीडिया पर तेजी से प्रचारित करना शुरू भी कर दिया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image