Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsPoonch Encounter: पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 3 आतंकियों...

Poonch Encounter: पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद । Jammu Kashmir

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे भारी हथियारों से लैस 2 आतंकवादियों को सैनिकों ने मार गिराया. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना गुरुवार को पुंछ जिले के खारी करमारा इलाके में हुई और सुबह तक व्यापक तलाशी अभियान जारी रहा.

सेना ने सोशल मीडिया पर दी ये जानकारी

सेना की जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”गुरुवार रात पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादी गतिविधि की जानकारी मिली और सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों पर तुरंत हमला किया, जिसके बाद भारी गोलीबारी शुरू हो गई.”

2 आतंकी ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान रात भर जारी रहा, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए. तलाशी के दौरान क्षेत्र से अब तक बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारुद बरामद हुए हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image