Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: ग्रीन जोन में खुला शेयर बाजार, Sensex 188 चढ़ा,...

Stock Market Today: ग्रीन जोन में खुला शेयर बाजार, Sensex 188 चढ़ा, निफ्टी 23,318 पर, इन स्टॉक्स में रही तेजी

मुंबई। अमेरिकी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भी तेजी रही. केंद्रीय बजट से एक दिन पहले बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 188.11 अंक की बढ़त के साथ 76,947.92 अंक पर पहुंच गया. वहीं एनएसई निफ्टी 68.6 अंक चढ़कर 23,318.10 अंक पर रहा.

इन स्टॉक्स में रही तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई. टाइटन, मारुति, अडानी पोर्ट्स, नेस्ले और पावर ग्रिड के शेयर भी सबसे अधिक मुनाफे में रहने वालों में शुभार रहे.

इन स्टॉक्स में नुकसान

वहीं आईटीसी होटल्स, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग छुट्टियों की वजह से बंद रहे. अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,582.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image