Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsWashington Air Collision: अमेरिका में हुई विमान दुर्घटना को लेकर रिपोर्ट में...

Washington Air Collision: अमेरिका में हुई विमान दुर्घटना को लेकर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ‘हादसे के समय नियंत्रण टॉवर में कर्मियों की संख्या सामान्य नहीं थी’

आर्लिंगटन (अमेरिका)। वॉशिंगटन के समीप हेलीकॉप्टर और विमान की हुई टक्कर के समय हवाई यातायात नियंत्रण टावर में कर्मियों की संख्या पर्याप्त नहीं थी. संघीय विमानन प्रशासन की गुरुवार को प्राप्त हुई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.

हादसे में सभी 67 लोगों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि सेना के एक हेलीकॉप्टर और कंसास से आ रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान की टक्कर के कारण दोनों में सवार सभी 67 लोगों की मौत हो गई. विमान दुर्घटना के बाद वे सैन्य पायलट के कार्यों की जांच कर रहे हैं.

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात पोटोमैक नदी के बर्फीले पानी से कम से कम 28 शव निकाले गए. यह घटना उस समय हुई जब वाशिंगटन के निकट रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरते समय हेलीकॉप्टर यात्री विमान के रास्ते में आ गया. विमान में 60 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे जबकि हेलीकॉप्टर में 3 लोग मौजूद थे.

पीएम मोदी ने हादसे पर जताई संवेदना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में एक विमान हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और कहा कि भारत इस घड़ी में संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”वॉशिंगटन डीसी में दुखद टक्कर में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं। हम अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image