Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsManu Bhaker: भारतीय शूटर मनु भाकर के नानी और मामा की सड़क...

Manu Bhaker: भारतीय शूटर मनु भाकर के नानी और मामा की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

भारतीय शूटर मनु भाकर की नानी और मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई. यह भीषण हादसा चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ बाइपास पर हुआ. हादसा उस समय हुआ जब मनु के मामा और नानी स्कूटी पर जा रहे थे. तभी एक ब्रेजा कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी की मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.

मनु को हाल ही में मिला है खेल रत्न

हादसे के बाद कार भी मौके पर पलट गई और कार चालक मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बता दें कि दो दिन पहले ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनु भाकर को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया था.

कैसे हुआ हादसा?

मनु भाकर के मामा हरियाणा रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत थे. रविवार सुबह करीब 9.30 बजे वे ड्यूटी पर जाने के लिए घर से स्कूटी पर निकले थे. इस दौरान उनकी मां सावित्री देवी भी साथ थीं. जिन्हें दूसरे भाई के घर छोड़ना था. उनकी स्कूटी को गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी की. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

इस खबर को भी पढ़ें: Bikaner Accident News: बीकानेर में बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 4 लोगों की मौत, चार घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular