Tuesday, November 3, 2026
HomeLatest NewsBikaner Accident News: बीकानेर में बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे...

Bikaner Accident News: बीकानेर में बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 4 लोगों की मौत, चार घायल

राजस्थान के बीकानेर के पास शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उनका इलाज जारी है.

अचानक जानवर सामने आने से हादसा

पुलिस ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए बताया की बारात में शामिल एक कार शनिवार रात हंसेरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा एक पशु के अचानक वाहन के सामने आने के कारण हुआ. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई.

हादसे में मृतकों की पहचान

लूणकरणसर थाने के उपनिरीक्षक रामगोपाल ने बताया कि कार में सवार बाराती भोजासर छोटा गांव से लूणकरणसर के पेमासर गांव जा रहे थे. हादसे में भगवानदास, विनोद, सुनील व कालू की मौत हो गई. चार अन्य घायल हो गए जिनका इलाज किया जा रहा है. एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image