IND vs AFG One-off Test Highlights: टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट में पारी और 300 रनों से हरा दिया है. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत रही. इस मैच की पहली पारी में भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी. जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 152 रन पर सिमट गई. 412 रन से पीछे रहने के कारण उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा, लेकिन दूसरी पारी में भी अफगान बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और पूरी टीम महज 112 रन पर ढेर हो गई. इस मैच के हीरो मानव सुथार रहे जिन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 7 विकेट झटके.

डेब्यू टेस्ट में छाए मानव सुथार
टीम इंडिया की जीत के नायक रहे डेब्यू कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार. उन्होंने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट झटके. उनकी सटीक लाइन-लेंथ और बेहतरीन टर्न के सामने अफगान बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. वहीं दूसरी पारी में सुथार को 1 सफलता मिली. इस तरह डेब्यू मैच में उन्हें 7 विकेट चटकाए.

फिरकी का चला जादू
दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी का जादू चला. उन्होंने 11 ओवरों में 4 मेडन के साथ सिर्फ 36 रन दिए और सबसे ज्यादा 4 बल्लेबाजों को आउट किया. सुंदर के अलावा अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने भी दूसरी पारी में अपनी फिरकी से कमाल दिखाया. उन्होंने 7.5 ओवरों की गेंदबाजी में 30 रन देकर 3 जरूरी विकेट अपने नाम किए. कुलदीप ने रहमनुल्लाह गुरबाज, नंगेयालिया खरोटे और मोहम्मद सलीम सैफी को आउट कर अफगानिस्तान की पारी को खत्म किया. जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 1 सफलता मिली.

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी बेहद खराब रही. टीम के कुल 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छू पाए. सलामी बल्लेबाज सेदीकुल्लाह अटल ने 42 रनों की जुझारू पारी खेली. उनके अलावा रहमनुल्लाह गुरबाज ने 24 और रहमत शाह ने 13 रन बनाए. कप्तान शाहिदी महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. नतीजा यह रहा कि पूरी टीम 112 रन पर ही आउट हो गई.

भारत ने खड़ा किया रनों का पहाड़
भारत के बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया. पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट पर 564 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए सर्वाधिक 126 रन बनाए. उनके अलावा केएल राहुल ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन (81 रन) और विकेटकीपर ऋषभ पंत (81 रन) शतक बनाने से चूक गए, लेकिन उन्होंने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लोअर ऑर्डर में वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग में हूती विद्रोहियों की एंट्री, जहाजों को निशाना बनाने की दी चेतावनी



