Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentJolly LLB 3 में नजर आएंगी हुमा कुरैशी,पुष्पा पांडे का निभाएंगी किरदार,जानिए...

Jolly LLB 3 में नजर आएंगी हुमा कुरैशी,पुष्पा पांडे का निभाएंगी किरदार,जानिए फिल्म से जुड़ी डिटेल्स

मुंबई, अभिनेत्री हुमा कुरैशी अदालती हास-परिहास पर आधारित फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ शृंखला की तीसरी फिल्म में पुष्पा पांडे की अपनी भूमिका को दोहराने वाली हैं. बता दें कि हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3′ की शूटिंग शुरु की है. वारसी ने साल 2013 में आई ‘जॉली एलएलबी’ में जगदीश त्यागी उर्फ जॉली और अक्षय ने 2017 में आई इस कड़ी की दूसरी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2′ में जगदीश्वर मिश्रा का किरदार निभाया था.’जॉली एलएलबी 2’ में हुमा कुरैशी ने जगदीश्वर मिश्रा की पत्नी पुष्पा पांडे का किरदार अदा किया था.

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी

हुमा कुरैशी ने मंगलवार शाम को अपने इंस्टाग्राम पर ‘पुष्पा पांडे इज बैक’ का कैप्शन लिखकर यह जानकारी अपने फैंस को दी,कुरैशी को हाल ही में ‘तरला’ फिल्म के साथ-साथ उनकी हिट सीरीज ‘महारानी’ के तीसरे सीज़न में देखा गया था.उनकी आने वाली फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ है, जिसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर हैं.

फिल्म में फिर नजर आएंगे सौरभ शुक्ला

अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ फिल्म के पिछले 2 भागों में जस्टिस सुन्दरलाल त्रिपाठी का किरदार अदा करने वाले सौरभ शुक्ला फिल्म के तीसरे भाग में भी नजर आने वाले है. ‘जॉली एलएलबी 3’ के निर्देशक सुभाष कपूर हैं और इसका निर्माण स्टार स्टूडियोज तथा कांगड़ा टॉकीज कर रहे हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image