Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsHimachal Pradesh Political Crisis : हिमाचल विधानसभा के स्पीकर का बड़ा एक्शन,जयराम...

Himachal Pradesh Political Crisis : हिमाचल विधानसभा के स्पीकर का बड़ा एक्शन,जयराम ठाकुर समेत BJP के 15 विधायक सस्पेंड

हिमाचल में तेज हुआ राजनीतिक घमासान.राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सियासत तेजी से बदल रही है एक तरफ तो विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है तो उसके थोड़ी ही देर के बाद स्पीकर ने बजट सत्र के दौरान बीजेपी के 15 विधायकों को सस्पेंड कर दिया.सदन से सस्पेंड किए गए विधायकों में जयराम ठाकुर का भी नाम शामिल है.स्पीकर कुलदीप पठानिया ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायकों को सस्पेंड कर दिया है.

दरअसल आज हिमाचल प्रदेश के विधानसभा सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई.कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन सिंह सदन में बोल रहे थे.हर्षवर्धन ने सदन में कहा की स्पीकर के साथ दुर्व्यवहार हुआ है.उन्होंने जयराम ठाकुर, जनक राज, रणवीर निक्का आदी को निष्कासित करने का प्रस्ताव रखा. जिसके बाद विधानसभा में हंगामा हो गया. स्पीकर ने सदन में प्रस्ताव पढ़ा और भाजपा सदस्यों को निष्कासित करने वाला प्रस्ताव पारित कर दिया,जिसके बाद विधानसभा में भारी हंगामा होने लगा और स्पीकर के खिलाफ नारेबाजी होने लगी,स्पीकर ने कई बार वॉर्निंग भी दी. विधायकों को सस्पेंड किए जाने के बाद मार्शल ने सबको विधानसभा से बाहर निकाला

भाजपा के ये 15 विधायक हुए सस्पेंड

विपक्ष के 15 भाजपा विधायकों में जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, लोकेंद्र कुमार, विनोद कुमार, हंस राज, जनक राज, बलबीर वर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुरेंद्र शोरी, दीप राज, पूरन ठाकुर, इंदर सिंह गांधी, दिलीप ठाकुर और इंदर शामिल हैं

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image