Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsHimachal Political Crisis :हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर संकट के बीच मंत्री...

Himachal Political Crisis :हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर संकट के बीच मंत्री विक्रमादित्य ने दिया इस्तीफा,अपनी ही सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

हिमाचल में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से कांग्रेस सरकार पर संकट गहराता जा रहा है.पहले 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की,अब कांग्रेस सरकार में मंत्री और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने भी इस्तीफा दे दिया है और साथ ही हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि हमने पार्टी का हमेशा साथ दिया है.मैं आज सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि वर्तमान समय में मेरा इस सरकार में बने रहना ठीक नहीं है.मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं.”

विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा, कि जो वास्तविक परिस्थितियां है उसके बारे में मैंने पार्टी हाईकमान को अवगत कराया है.अब गेंद उनके पाले में है,अब उन्हें फैसला लेना है कि उनका कदम क्या होगा.आने वाले समय में जो भी होगा वह पार्टी हाईकमान के साथ विचार-विमर्श करके किया जाएगा.मुझे पूरा विश्वास है कि जो भी फैसला लिया जाएगा वह संगठन, पार्टी और इस राज्य के लोगों के व्यापक हित में लिया जाएगा.”

”मुझे एक मंत्री के तौर पर अपमानित करने का काम किया”

विक्रमादित्य सिंह ने लगाया बड़ा आरोप,कहा”मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे एक मंत्री के तौर पर अपमानित करने का काम किया गया है,जिस तरह के संदेश विभाग में भेजे जाते हैं, हमें कमजोर करने की कोशिश की गई.सरकार सभी के सामूहिक प्रयास से बनी थी.मैं किसी भी दबाव में नहीं आने वाला”.

”विधायकों की आवाज दबाने की कोशिश की गई”

उन्होंने कहा-”विधायकों के साथ कहीं न कहीं अनदेखी हुई है, विधायकों की आवाज दबाने की कोशिश की गई है जिसके कारण हम आज इस कगार पर खड़े हैं.लगातार इन विषयों को पार्टी नेतृत्व के समक्ष भी उठाया गया है,लेकिन उसका जिस तरह से सरोकार लेना चाहिए था, वो नहीं लिया गया”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular