Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsDarjeeling Landslide: दार्जिलिंग में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन और पुल ढहने...

Darjeeling Landslide: दार्जिलिंग में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन और पुल ढहने से कई लोगों की मौत

Darjeeling Landslide: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश से भूस्खलन और पुल ढहने की घटनाओं में कई लोगों की मौत हो गई है। मिरिक और आसपास के क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य जारी है। दुधिया में बालेसन नदी पर बना पुल गिरने से सिलिगुड़ी-मिरिक मार्ग बाधित हो गया है।

Darjeeling Landslide: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में बारिश का कहर देखने को मिला है. जिले के मिरिक में लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. अधिकारी के मुताबिक, राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है और स्थानीय प्रशासन, पुलिस तथा आपदा मोचन बल की टीम घटनास्थल पर पहुंच रही हैं.

दुधिया में बालेसन नदी पर बना पुल ढहा

दुधिया में बालेसन नदी पर बना पुल ढह गया है, जो सिलिगुड़ी और मिरिक को जोड़ता था. पुल गिरने से सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है. इसके कारण राहत और बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इलाके में भूस्खलन की स्थिति पर, दार्जिलिंग जिला पुलिस के कुर्सियांग के अतिरिक्त एसपी अभिषेक रॉय ने बताया कि मलबे से 7 शव पहले ही निकाले जा चुके हैं. हमें दो और लोगों के बारे में जानकारी मिली है. उनके शवों को निकालने का काम भी किया जा रहा है. दार्जिलिंग जाने वाले कुर्सियांग रोड पर दिलाराम में भूस्खलन हुआ है। वह सड़क अवरुद्ध है. गौरीशंकर में भूस्खलन के कारण रोहिणी रोड भी अवरुद्ध है. पनकाहाबरी रोड की हालत बेहद खराब है. तिनधारिया रोड अभी काम कर रही है. हम 3 से 4 घंटे में तिनधारिया के रास्ते मिरिक में मौजूद सभी पर्यटकों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. “

लगातार बारिश के कारण रेस्क्यू में आ रही परेशानी

अधिकारी के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण खनन में इस्तेमाल होने वाली‘अर्थमूवर्स’ मशीन और आपातकालीन वाहनों को प्रभावित स्थल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है. उन्होंने कहा, ‘इलाका फिसलन भरा है और कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें हैं. अभी नुकसान का पता लगाया जाना बाकी है.

भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही और संचार संपर्क बाधित

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूस्खलन मिरिक-सुखियापोखरी सड़क पर एक पर्वतीय ढलान के पास हुआ, जिससे वाहनों की आवाजाही और आसपास के कई क्षेत्रों में संचार संपर्क बाधित हो गया. बचाव कार्यों में सहायता के लिए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और दार्जिलिंग जिला प्रशासन की टीम के साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवकों को भी तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें: Amit Shah ने महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस के साथ शिरडी में की बैठक, करीब 45 मिनट तक चली मीटिंग, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image