Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsAmit Shah ने महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस के साथ शिरडी में की...

Amit Shah ने महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस के साथ शिरडी में की बैठक, करीब 45 मिनट तक चली मीटिंग, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिरडी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ बैठक की। करीब 45 मिनट चली इस बैठक में राज्य में हाल की भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान और प्रभावित किसानों को तत्काल वित्तीय राहत देने पर चर्चा हुई।

Amit Shah Devendra Fadnavis Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ शिरडी में बैठक की. शनिवार देर रात लगभग 45 मिनट तक चली यह बैठक महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण फसलों को व्यापक पैमाने पर हुए नुकसान और प्रभावित किसानों को तत्काल वित्तीय राहत देने की आवश्यकता पर केंद्रित रही.

सूत्रों के अनुसार, नेताओं ने विभिन्न विकास परियोजनाओं और प्रमुख प्रशासनिक मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की. शाह शनिवार रात अहिल्यानगर जिले के शिरडी पहुंचे और उन्होंने मंदिर नगरी के एक होटल में तीनों नेताओं के साथ बैठक की.

बता दे कि हाल में व्यापक स्तर पर बेमौसम और अत्यधिक वर्षा के कारण कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है जिसके बाद से तत्काल सरकारी सहायता की मांग बढ़ रही है. किसानों के लिए एक बड़े राहत पैकेज की घोषणा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है.

जानकारी के अनुसार, गृहमंत्री अमित शाह आज अहिल्यानगर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे जिले की कई चीनी मिलों का दौरा करेंगे. कोपरगांव की चीनी मिल ने केंद्र सरकार की योजना का लाभ उठाते हुए बायो-फ्यूल CNG उत्पादन शुरू किया है, जिसका जायजा भी अमित शाह लेंगे।

ये भी पढ़ें: Manipur में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, 6 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार का जखीरा किया बरामद



Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image