Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsAgra Accident: आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर और ट्रक में भिड़ंत,...

Agra Accident: आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर और ट्रक में भिड़ंत, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार देर रात मथुरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं।

Agra Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार देर रात भीषण हादसा हो गया. जहां कंटेनर और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक महिला, 2 पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं. हादसा इतना जबरदस्त था कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

भीषण हादसे में 4 की मौत

अधिकारियों के मुताबिक, सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित मथुरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुनकता के पास आगरा से मथुरा की ओर जा रहे एक कंटेनर और सामने से आ रहे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई जिससे कंटेनर चालक विजेंद्र (45) और रीमा (35) नामक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा में हुए इस भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने जान गंवाने वाले के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही अधिकारियों को घायलों को उचित उपचार और राहत व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Darjeeling Landslide: दार्जिलिंग में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन और पुल ढहने से कई लोगों की मौत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image