Thursday, May 21, 2026
HomeLatest Newsकोलकाता से मैच के दौरान हार्दिक पंड्या को ये गलती पड़ी महंगी,...

कोलकाता से मैच के दौरान हार्दिक पंड्या को ये गलती पड़ी महंगी, BCCI ने लगाया जुर्माना

Hardik Pandya Fined: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है.

इस गलती की मिली सजा

दरअसल बुधवार को मैच के दौरान पंड्या ने निराशा में विकेट की गिल्लियां गिरा दी थीं. उन्हें आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करते हुए पाया गया. ईडन गार्डन्स में हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस 4 विकेट से हार गई थी. पंड्या ने ‘अपने रन-अप पर वापस जाते समय विकेट की गिल्लियां जोर से गिरा दी थीं.’

आईपीएल की तरफ से कही गई ये बात

आईपीएल ने की तरफ से बताया गया कि ‘हार्दिक पंड्या को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया जो ‘मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के सामान और फिटिंग्स का गलत इस्तेमाल करने से संबंधित है.

यह घटना मैच की दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई, जब हार्दिक पंड्या ने अपने रन-अप पर वापस जाते समय विकेट की गिल्लियां गिरा दी थीं. आईपीएल में 4 से 7 डिमेरिट अंक जमा होने पर एक मैच का निलंबन लगता है. पंड्या ने उल्लघंन और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा लगाई गई सजा को स्वीकार कर लिया.

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस

गौरतलब है कि 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस साल IPL प्ले-ऑफ में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है. टीम का यह सत्र बहुत खराब रहा है और उसने अब तक सिर्फ चार मैच जीते हैं. अब टीम सत्र का अपना आखिरी मैच रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी.

ये भी पढ़ें: जयपुर में NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, वाटर कैनन का किया इस्तेमाल


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular