Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsAnmol Bishnoi Arrest: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को लाया...

Anmol Bishnoi Arrest: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को लाया गया भारत, बाबा सिद्दीकी, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड समेत कई मामलों में वांटेड

Anmol Bishnoi Arrest: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को NIA की टीम अमेरिका से लेकर भारत पहुंच चुकी हैं. अनमोल को दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा। अनमोल पर NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के घर पर गोलीबारी और 2022 में सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में संलिप्तता के आरोप हैं और वह कई मामलों में वांटेड है।

Anmol Bishnoi Arrest: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर NIA की टीम दिल्ली पहुंच चुकी है. अब यहां से उसे सीधे पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा. वहीं,अनमोल बिश्नोई की पहली तस्वीर भी सामने आई है. जिसमे वह NIA की गिरफ्त में दिखाई दे रहा है. बता दें कि NIA ने अनमोल पर 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था.

अनमोल विश्नोई NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी है. वो अप्रैल 2024 में अभिनेता सलमान खान के आवास पर गोलीबारी से संबंधित मामले में भी वांछित है. इसके अलावा पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 2022 में गोली मारकर की गई हत्या में भी अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया था.

NIA ने 10 लाख का इनाम किया था घोषित

इस महीने की शुरुआत में जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि बिश्नोई को कनाडा में हिरासत में लिया गया है. पता चला था कि वह अक्सर अमेरिका से कनाडा आता जाता रहता था. उसके पास कथित तौर पर एक रूसी पासपोर्ट था, जो उसने जाली दस्तावेज़ों के आधार पर हासिल किया था. पिछले साल नवंबर में अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में अधिकारियों ने हिरासत में लिया था. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

NCP नेता और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें एक ईमेल मिला है जिसमें बताया गया है कि अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से ‘निकाल’ दिया गया है. उन्होंने कहा इसका मतलब है कि वह अमेरिका में नहीं है और उसे भारत लाकर उसके अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जाना चाहिए.’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर, 2024 की रात उनके बेटे जीशान के बांद्रा स्थित कार्यालय के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अनमोल के बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई (जो जेल में है) के गिरोह से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh : सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के दौरान 7 और माओवादी ढेर, एक बड़ा लीडर भी मारा गया



Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image