Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsAndhra Pradesh : सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के दौरान 7 और माओवादी...

Andhra Pradesh : सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के दौरान 7 और माओवादी ढेर, एक बड़ा लीडर भी मारा गया

आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली क्षेत्र में मंगलवार को 6 माओवादियों के ढेर होने के बाद बुधवार को एक और मुठभेड़ में 7 माओवादी मारे गए, जिनमें 3 महिलाएँ भी शामिल हैं। एडीजी इंटेलिजेंस महेश चंद्र लड्ढा के अनुसार मृतकों की पहचान की जा रही है।

Andhra Pradesh Encounter: आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में 6 माओवादियों के मारे जाने के एक दिन बाद बुधवार को आसपास के क्षेत्र में हुई एक अन्य मुठभेड़ में 7 और माओवादी मारे गए हैं. इंटेलिजेंस के एडीजी महेश चंद्र लड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मृतकों में 3 महिला माओवादी भी शामिल हैं, और उनकी पहचान की जा रही है.

पहली मुठभेड़ से 7 किलोमीटर दूर कार्रवाई

एडीजी ने आगे कहा कि क्षेत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार के अभियान के क्रम में अब (बुधवार) तक 7 माओवादी मारे गए हैं.’ उन्होंने यह भी कहा कि आज की कार्रवाई मंगलवार को हुई पहली मुठभेड़ (ईओएफ) की जगह से लगभग 7 किलोमीटर दूर हुई.

आंध्र ओडिशा सीमा प्रभारी मारा गया

वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 7 माओवादी आज सुबह करीब 7 बजे अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिल्ली में मारे गए. उन्होंने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि एक व्यक्ति की पहचान श्रीकाकुलम निवासी मेतुरी जोखा राव उर्फ ​​शंकर के रूप में हुई है, जो आंध्र ओडिशा सीमा (एओबी) का प्रभारी (एसीएम) था और तकनीकी चीजों, हथियार निर्माण, संचार में विशेषज्ञता रखता था.

शंकर लगभग 20 वर्षों से माओवादी आंदोलन का हिस्सा

लड्ढा के मुताबिक, शंकर लगभग 20 वर्षों से माओवादी आंदोलन का हिस्सा था और लगातार जारी सुरक्षा अभियानों के कारण उसे स्थानांतरित होना पड़ा. इसके अलावा, उन्होंने ने कहा कि शंकर संभवतः माओवादी आंदोलन को पुनर्जीवित करने के लिए दक्षिणी राज्य में आया होगा. बता दें कि मारेडुमिली मंडल के जंगली इलाके में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली कमांडर माडवी हिडमा समेत 6 माओवादी मारे गये थे.

ये भी पढ़ें: Delhi Blast का खुलेगा अब हर राज, 13 दिन की ED रिमांड पर अल फलाह समूह के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image