Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest NewsNeha Singh Rathore Bail : लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को बड़ी...

Neha Singh Rathore Bail : लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

Neha Singh Rathore Bail : नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के कारण दर्ज मामले में मंगलवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली। न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने इस बात का संज्ञान लिया कि राठौर संबंधित अधिकारियों के समक्ष पेश हो चुकी हैं और अपने बयान दर्ज करा चुकी हैं। इसके बाद पीठ ने उनकी अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।

शीर्ष अदालत ने उन्हें जांच में सहयोग जारी रखने का निर्देश दिया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने पिछले साल पांच दिसंबर को राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसे उन्होंने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी।

उच्चतम न्यायालय ने सात जनवरी को इस मामले में राठौर को गिरफ्तारी से अस्थायी सुरक्षा प्रदान की थी। राठौर ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के सिलसिले में कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा था।

उच्चतम न्यायालय ने मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया था और राठौर के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। इसने राठौर को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने और जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। लोक गायिका के खिलाफ पिछले साल 27 अप्रैल को लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular