Monday, November 9, 2026
HomeLatest NewsFacebook News फीचर होगा खत्म,इन देशों में नहीं दिखेगा फेसबुक का यह...

Facebook News फीचर होगा खत्म,इन देशों में नहीं दिखेगा फेसबुक का यह फीचर,जानें ये निर्णय मेटा ने क्यों लिया ?

लॉस एंजिलिस, मेटा ने अप्रैल की शुरुआत में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के उपयोगकर्ताओं के लिए ‘फेसबुक न्यूज’ फीचर को समाप्त करने की योजना बनाई है और कंपनी का विचार समाचारों और राजनीति पर कम जोर देने का है.यह सुविधा ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी में पिछले साल बंद कर दी गई थी.‘फेसबुक न्यूज’ टैब की शुरुआत 2019 में की गई थी और इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार संस्थानों के साथ छोटे और स्थानीय प्रकाशनों की खबरों को जारी किया जाता है.

मेटा ने इसलिए ये फीचर किया खत्म

मेटा का कहना है कि उपयोगकर्ता अभी भी समाचार लेखों के लिंक देख पाएंगे,और समाचार संस्थान अन्य आम लोगों या संस्थाओं की तरह अब भी अपनी खबरें पोस्ट कर पाएंगे और वेबसाइट का प्रचार कर सकेंगे.मेटा ने अपने मंच पर दुष्प्रचार वाले तरीकों से निपटने को लेकर पिछले कुछ सालों में हुई आलोचना के बाद खबरों और राजनीतिक सामग्री पर जोर नहीं देने का फैसला किया है.

फेसबुक के यह फीचर नहीं होंगे प्रभावित

मेटा के प्रवक्ता डेनी लीवर ने कहा,”यह घोषणा राजनीतिक विषयवस्तु को संभालने की दिशा में हमारे सालों के कामकाज का विस्तार है.यह इस पर आधारित है कि लोग हमसे क्या चाहते हैं.मेटा ने यह भी कहा कि ‘न्यूज’ टैब उसके ‘फैक्ट चेक’नेटवर्क और गलत सूचनाओं की समीक्षा करने के तौर-तरीकों को प्रभावित नहीं करेगा.हालांकि, कंपनी के लिए दुष्प्रचार अब भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है जबकि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया जारी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image