Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRamban Accident : जम्मू-कश्मीर के रामबन में बड़ा सड़क हादसा,गहरी खाई में...

Ramban Accident : जम्मू-कश्मीर के रामबन में बड़ा सड़क हादसा,गहरी खाई में गिरी कार,10 लोगों की मौत

बनिहाल/जम्मू, रामबन जिले में शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक SUV कार फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई.अधिकारियों ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि कार श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी और रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में देर रात करीब 1:15 बजे 300 फुट गहरी खाई में गिर गई.अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई.

सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान मौके पर पहुंच गए.अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बीच 10 यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं.उन्होंने बताया कि मृतकों में जम्मू के अंब गरोटा गांव के कार चालक 47 वर्षीय बलवान सिंह और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपिन मुखिया भैरगंग भी शामिल हैं.अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है.

Image Source : PTI

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular