Saturday, May 23, 2026
HomeIndiaतमिलनाडु में 2 पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 8 लोगों की मौत

तमिलनाडु में 2 पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 8 लोगों की मौत

तमिलनाडु। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के रंगापलयम स्थित एक पटाखा फैक्टरी में मंगलवार को भीषण आग लगने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि जिले की एक अन्य पटाखा बनाने की इकाई में धमाके में एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस, दमकल और बचाव सेवा कर्मी एवं स्थानीय लोग मिलकर आग बुझाने और पीड़ितों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। शिवकाशी की पटाखा फैक्टरी में अचानक हुए धमाके के बाद घटनास्थल से 7 जले हुए शव मिले हैं और उनकी पहचान अबतक नहीं हो पाई है।

पुलिस को आशंका है कि मारे गए लोग मजदूर हो सकते हैं। पुलिस ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में आग लगने की दूसरी घटना कम्मापट्टी गांव में हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular