Saturday, May 23, 2026
HomeCrime Newsजयपुर में परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्महत्या, जानें वजह...

जयपुर में परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्महत्या, जानें वजह…

जयपुर। जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान एक परिवार के सदस्यों ने कथित रूप से जहर पीकर आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी उदयसिंह यादव ने मंगलवार को बताया कि बालाजी विहार, निवारू रोड निवासी नवीन सैन (41), उसकी पत्नी सीमा सैन (39) और बेटा मयंक (14) ने रविवार रात को जूस में जहर मिलाकर पी लिया था और सभी को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मंयक ने सोमवार दोपहर को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बीमारी और आर्थिक तंगी के कारण परिवार ने संभवत: यह कदम उठाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular