Saturday, May 23, 2026
HomeCrime Newsओसामा को बिहार पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला...

ओसामा को बिहार पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला…

कोटा। पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को यहां की एक अदालत ने मंगलवार को जमानत दे दी और उसे संपत्ति से जुड़े एक मामले में बिहार पुलिस की एक टीम को सौंप दिया गया।

बिहार में गैंगस्टर से नेता बने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को उसके दोस्तों सैफ और वसीम के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। कोटा जिले में रामगंजमंडी शहर की उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अदालत ने तीनों व्यक्तियों को जमानत दे दी।

रामगंजमंडी पुलिस थाने के प्रभारी मनोज बेरवाल ने बताया कि ओसामा और सैफ को बाद में बिहार पुलिस को सौंप दिया गया, क्योंकि दोनों व्यक्ति राज्य के सिवान जिले में इस महीने की शुरूआत में दर्ज संपत्ति से जुड़े एक मामले में वांछित थे। तीनों व्यक्तियों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब उन्होंने पुंडवा में एक नाके पर संदिग्ध गतिविधि की। इन तीनों की उम्र 30-35 साल है। वे दिल्ली की पंजीकरण संख्या वाली एक कार से यात्रा कर रहे थे।

पूछताछ के बाद, तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। ओसामा और उसके दोस्तों ने बताया कि वे दिल्ली से आ रहे हैं और गोवा जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने जब बिहार पुलिस से संपर्क किया तो यह पता चला कि ओसामा और सैफ पर सिवान में 10 दिन पहले संपत्ति से जुड़ा एक मामला दर्ज किया गया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular