Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsEncounter In Telangana: तेलंगाना में पुलिस मुठभेड़ में 6 माओवादी ढेर, 2...

Encounter In Telangana: तेलंगाना में पुलिस मुठभेड़ में 6 माओवादी ढेर, 2 कमांडो घायल, हथियार बरामद

हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम जिले में गुरुवार को पुलिस और प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों के बीच गोलीबारी में माओवादी संगठन की 2 महिला कैडर समेत 6 माओवादियों को मार गिराया गया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में तेलंगाना पुलिस की नक्सल रोधी शाखा ‘ग्रेहाउंड्स’ के 2 कमांडो भी घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

माओवादियों की टीम आने की मिली थी सूचना

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने PTI को बताया कि घटना जिले के करकागुडेम थाना के अंतर्गत एक वन क्षेत्र में हुई. उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि माओवादियों की टीम पड़ोसी छत्तीसगढ़ से तेलंगाना आ रही है जिसके बाद विशेष पुलिस दस्ते ने इलाके में छानबीन शुरू की, तभी यह घटना हुई.

घटनास्थल से हथियार बरामद

पुलिस ने बताया कि मौके से 2 महिला कैडर समेत 6 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं और उनकी पहचान सुनिश्चित की जा रही है. उन्होंने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि मृतकों में माओवादियों का एक वरिष्ठ कैडर भी शामिल है. पुलिस ने घटनास्थल से दो एके47 राइफल, एसएलआर समेत 6 हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है. मामले में जांच जारी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular