Saturday, October 31, 2026
HomeLatest Newsबिना अंतरिक्ष यात्रियों के पृथ्वी पर वापस लौटेगा बोइंग का स्टारलाइनर कैप्सूल,...

बिना अंतरिक्ष यात्रियों के पृथ्वी पर वापस लौटेगा बोइंग का स्टारलाइनर कैप्सूल, जानें कब होगी सुनीता विलियम्स की वापसी ?

केप कैनवरल, बोइंग अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अपने खराब कैप्सूल को इस सप्ताह के अंत तक वापस लाने का प्रयास करेगा और इस कैप्सूल से वे 2 अंतरिक्ष यात्री नहीं लौटेंगे जिन्हें ये लेकर गया था.अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बुधवार को कहा कि बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल के शुक्रवार शाम को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी की सारी तैयारियां सही दिशा में हैं. पूरी तरह से स्वचालित इस कैप्सूल के 6 घंटे बाद न्यू मैक्सिको के ‘व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज’ में उतरने की उम्मीद है.

सुनीता विलियम्स,बुच विल्मोर की इस तारीख को होगी वापसी

नासा के जो 2 अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर स्टारलाइनर से गए थे वे फिलहाल नहीं लौटेंगे और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही रहेंगे. उन्हें फरवरी में स्पेसएक्स की उड़ान से वापस लाया जाएगा.

इस वजह से लौटने में हो रही देरी

ये अंतरिक्ष यात्री एक सप्ताह की परीक्षण उड़ान पर गए थे लेकिन कैप्सूल के थ्रस्टर में समस्या और हीलियम लीक के कारण उनकी वापसी में देरी हो रही है. नासा के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम प्रबंधक स्टीव स्टिच ने कहा,”हम स्टारलाइनर की वापसी को लेकर उत्साहित हैं.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image