Thursday, May 28, 2026
HomePush NotificationEmirates Flights Resume: ईरान के हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट पर फिर...

Emirates Flights Resume: ईरान के हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट पर फिर शुरू होंगी उड़ान सेवाएं

ईरान के हमले के बाद अस्थायी रूप से प्रभावित हुई दुबई की उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। दुबई की प्रमुख विमानन कंपनी एमिरेट्स ने शनिवार को घोषणा की कि हालात सामान्य होने के बाद जल्द ही उड़ान संचालन फिर शुरू किया जाएगा।

Emirates Flights Resume: ईरान के हमले के बाद अस्थायी रूप से प्रभावित हुई दुबई की उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। दुबई की प्रमुख विमानन कंपनी एमिरेट्स ने शनिवार को घोषणा की कि हालात सामान्य होने के बाद जल्द ही उड़ान संचालन फिर शुरू किया जाएगा।

धमाके के बाद यात्रियों में मची हलचल

दुबई। ईरान के हमले के बाद दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। बताया गया कि एक जोरदार धमाके की आवाज सुनने के बाद कई यात्री सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट परिसर की सुरंगों में शरण लेने को मजबूर हो गए।

हालांकि बाद में हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे और यात्रियों के बीच राहत का माहौल देखने को मिला।

एमिरेट्स ने कहा, फिर शुरू होंगी उड़ान सेवाएं

लंबी दूरी की उड़ान सेवाएं मुहैया कराने वाली विमानन कंपनी एमिरेट्स ने बताया कि दुबई पर हमले के बाद अस्थायी रूप से परिचालन स्थगित किया गया था। अब एयरलाइन ने घोषणा की है कि जल्द ही उड़ान सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी।

इस खबर के बाद दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद यात्रियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में शामिल दुबई एयरपोर्ट

अधिकारियों ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोई सीधा हमला हुआ या किसी प्रकार का नुकसान हुआ है या नहीं। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक माना जाता है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image