Thursday, May 28, 2026
HomeLatest NewsRahul Gandhi speech : चीन की मैन्युफैक्चरिंग ताकत पर राहुल गांधी की...

Rahul Gandhi speech : चीन की मैन्युफैक्चरिंग ताकत पर राहुल गांधी की टिप्पणी, बोले– सिस्टम मजबूत लेकिन लोकतंत्र नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने दुनिया में एक बेजोड़ औद्योगिक उत्पादन प्रणाली बनाई है, लेकिन उसकी व्यवस्था दबावपूर्ण और अलोकतांत्रिक है। तिरुवनंतपुरम के टेक्नोपार्क में आईटी पेशेवरों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वास्तविक रोजगार औद्योगिक उत्पादन से आते हैं और भारत को लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मजबूत मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम विकसित करना चाहिए।

Rahul Gandhi speech : तिरुवनतंपुरम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि चीन ने दुनिया में एक ‘‘उत्कृष्ट और बेजोड़’’ औद्योगिक प्रणाली का निर्माण किया है, लेकिन पड़ोसी देश की व्यवस्था ‘‘दबावपूर्ण और अलोकतांत्रिक है।’’

भारत को मजबूत उत्पादन प्रणाली बनाने की जरूरत: राहुल

तिरुवनंतपुरम के टेक्नोपार्क में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संवाद के दौरान सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है, जबकि अमेरिका, भारत और दुनिया के अधिकतर देश ‘‘उपभोग के क्षेत्र में सक्रिय हैं।’’ उन्होंने कहा कि उनके अनुसार वास्तविक रोजगार औद्योगिक उत्पादन क्षेत्र में होते हैं, न कि उपभोग आधारित क्षेत्रों में।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, निराशाजनक बात यह है कि हमने चीन को इसे (औद्योगिक उत्पादन) पूरी तरह अपने कब्जे में लेने दिया।’’v उन्होंने कहा, ‘‘चीन ने एक उत्कृष्ट औद्योगिक प्रणाली बनाई है, जो दुनिया में बेजोड़ है लेकिन हमें उनकी दबावपूर्ण व्यवस्था पसंद नहीं है। हमें यह भी पसंद नहीं है कि वहां लोकतंत्र नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि यदि भारत देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखते हुए एक मजबूत औद्योगिक उत्पादन प्रणाली विकसित कर सके, ‘‘तो यह भारत और दुनिया के लोगों के लिए बहुत बड़ी सेवा होगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image